मिसरोद पुलिस ने मैजिक स्पाट कैफे मे तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले अन्य 07 लोगो को किया गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

0
Spread the love

थाना मिसरोद

 मिसरोद पुलिस ने मैजिक स्पाट कैफे मे तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले अन्य 07 लोगो को किया गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

 प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियो के विरुद्ध की गई कार्यवाही ।

 आरोपियो से घटना में प्रयुक्त हॉकी,बेसवाल, डण्डे, तलवार एंव पिस्टल जप्तl

थाना मिसरोद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.11.2025 को सेज माइल्सटोन स्थित मैजिक स्पॉट कैफे मे करीबन दो दर्जन हथियारबमद नकाबपोश बदमाशो द्वारा कैफे मे तोडफोड कर कर्मचारियो के साथ मारपीट करने की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 डां. विवेक सिंह के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद श्री रजनीश कश्यप कौल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मिसरोद निरी. संदीप कुमार पवार के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो मे कार्य कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण व कार्यवाही-

दिनांक 18.11.2025 को फरियादी सक्षम गोस्वामी पिता कैलाश गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी MIG 116 बी-सेक्टर इन्द्रा नगर मण्डीदीप रायसेन ने रिपोर्ट किया कि आज शाम करीबन 07.00 बजे निखिल पटेल, वासु गुप्ता, योगी, अभिषेक और ऋषभ अपने अन्य साथियो के साथ जो हाथो मे डंडा और तलवार लेकर आए और आते ही मेरे व मेरे कर्मचारियो के साथ माँ-बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे और गाली देने से मना करने पर हम सबके साथ मारपीट करने लगे और मेरे कैफे मे तोडफोड करने लगे मारपीट मे मेरे कर्मचारी रोहित बैरागी को चोट आई है की रिपोर्ट पर अप.क्र.- 555/25 धारा 296,115(2),324(5),191(2),191(3),351(3) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

थाना क्षेत्र स्थित कैफे मे मारपीट कर कैफे मे हुई तोडफोड की घटना को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही कर थाना मिसरोद, बागसेवनिया, कटाराहिल्स, गोविंदपुरा एवं थाना पिपलानी की संयुक्त टीम को गठित कर सभी टीमो द्वारा अलग अलग क्षेत्रो तकनीकी, मुखबिर तंत्रो एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेजो का गहन निरीक्षण एंव मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर आरोपीगणों की पहचान कर उनकी तलाश-पतारशी की गयी । 05 आरोपीगणो को दिनांक 20.11.25 को गिरफ्तार किया गया जिनसे घटना मे प्रयुक्त वाहन कार एवं आलाजरर डंडे जप्त किये गये आज दिनांक 21.11.25 को 07 अन्य आरोपीगणो के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमे से एक विधी विरोधी बालक हैं पूर्व में गिरप्तार आरोपी वासु गुप्ता से पूछताछ के दौरान घटना के समय उसके पास रखी एक पिस्टल में जिंदा कारतूस एंव एक छर्रे वाली पिस्टल बरामद की गई । उपरोक्त प्रकरण अधिकतर बच्चे सेज युनिवर्सिटी के छात्र हैं इस संबंध मेंसेज मैनेजमेंट को भी प्रत्यक्ष में बुलाकर घटना से अवगत कराया जाकर इस तरह के घटना करने वाले छात्रो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के संबंध में बताया गया साथ ही आरोपियो के पालको को भी तलब कर बच्चो के ऊपर नजर रखने के संबंध में समझाईस दी जा रही हैं ।

बरामद मशरूका/ गिरफ्तार आरोपी का विवरण

क्र . आरोपीगण आरोपी से जप्त आलाजरर

1 प्रवीण बारे पिता अनिल बारे उम्र 19 वर्ष निवासी ए 6 फ्लैट न.2 बी डी ए कालोनी भोपाल तलवार
2 नरेश कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी म.न.3407 बावड़िया कला भोपाल हांकी
3 अंकित धाकसे पिता जयराम उम्र 24 वर्ष निवासी म.न.138/15 बी डी ए कालोनी मिसरोद भोपाल बेसवाँल का डण्डा
4 राज कनाड़े पिता अशोक कनाड़े उम्र 19 वर्ष निवासी मल्टी न.ए 1 /12 बी.डी.ए.कालोनी सलैया थाना मिसरोद भोपाल हांकी
5 कुबेर मानिक पिता राजेश मानिक उम्र 18 वर्ष निवासी म.न.एफ 2 अभिनन्ता नगर पाटीदार चौराहा के पास सलैया थाना मिसरोद भोपाल बेसवांल का डण्डा
6 करन बन्डे पिता दिनेश बन्डे उम्र 19 वर्ष निवासी म.न.51 आम नगर बाबडिया कला थाना शाहपुरा भोपाल बांस का डण्डा
7 बासु गुप्ता राकेश गुप्ता आयु 20 साल पता फ्लेट 201सेज सन सिटी फेस 1 थाना कटारा हिल्स भोपाल 1.एक पिस्टल मय कारतूस
2. एयर गन (छर्रे वाली)
08 विधि विरोधी बालक

सराहनीय भूमिका-
आरोपीगणो की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी मे निरी. संदीप कुमार पँवार थाना प्रभारी मिसरोद एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी बागसेवनिया निरी. अमित सोनी एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी गोविंदपुरा निरी अवधेश सिंह तोमर एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी कटाराहिल्स सुनील दुबे, थाना क्राईम ब्रांच एवं तकनीकी शाखा जोन-2 भोपाल की विशेष भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481