ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत आई टी आई के विद्यार्थियों को सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्म सशक्तिकरण हेतु किया संवाद

0
Spread the love

महिला थाना, भोपाल

ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत आई टी आई के विद्यार्थियों को सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्म सशक्तिकरण हेतु किया संवाद

मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी द्वारा महिला अपराध शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आज संभागीय आईटीआई परिसर गोविंद पुरा में उपस्थित लगभग 1000 बच्चों के साथ मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं लैंगिक हिंसा पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला अपराध शाखा कीअति 0 डीसीपी श्रीमती मंजू लता खत्री द्वारा सभी बच्चों को अपराध से दूर रहने तथा सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डीसीपी श्रीमती श्रद्धा तिवारी ने बच्चों को आश्वस्त किया कि किसी भी मुश्किल स्थिति में पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है, इसलिए उन्हें कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और न ही स्वयं को अकेला समझना चाहिए।

अतिरिक्त डीसीपी श्रीमती मंजू खत्री मेडम ने नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) में महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बच्चियाँ निःसंकोच उर्जा हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

टीआई महिला थाना नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमती अंजना दुबे ने बच्चों को ऑपरेशन स्माइल के बारे में अवगत कराया तथा POCSO Act से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने महिला थाने के कार्यों और उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

प्रधान आरक्षक श्री आशीष श्रीवास 229 (महिला थाना) ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के बढ़ते जोखिमों की जानकारी दी और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए आवश्यक सावधानियाँ बताईं।

मीत संस्था की निदेशक एवं कार्य फेलो श्रीमती रेखा श्रीधर ने बच्चों को मानव तस्करी तथा POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम) से संबंधित मुद्दों पर जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में डी.पी. सिंह, ट्रेनिंग सुप्रीटेंडेंट, ITI द्वारा सभी अधिकारियों, मीट संस्था तथा उपस्थित छात्र–छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्म–सशक्तिकरण की भावना विकसित करना था, ताकि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध या चुनौतीपूर्ण स्थिति में सतर्क रह सकें और उचित सहायता प्राप्त कर सकें। महिला थाना द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत संपूर्ण शहर में विभिन्न प्रकार के मुस्कान विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं अब तक लगभग 25 शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम किया जा चुके हैं जिसमें समस्त विद्यालय एवं बस्तियों में जाकर बालक बालिकाओं को टच बेड टच के संबंध में जागरूक किया जाकर ऑपरेशन एहसास एवं मुस्कान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जागरूकता संबंधी इसमें तकनीकी माध्यम से अपराधों के दुष्परिणाम पास्को एक्ट साइबर अपराध बाल बंधुआ मजदूरी बालक बालिकाओं की क्रियाकलाप आचरण व्यवहार की जानकारी से जागरूक किया जा रहा है बाल विवाह पास को अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के अपराधों की जानकारी दी जा रही है जिससे निश्चित रूप से समाज जागरूक और अपराध में बाधक बनकर समाज उबरेगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुस्कान अभियान से प्रतिदिन कॉलेज और स्कूलों में जाकर जागरूक कार्यक्रम कर रहे हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481