भोपाल पुलिस कमिश्नरेट – सामुदायिक पुलिस शाखा द्वारा VSWO संस्था के साथ समन्वय से “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत रातीबढ़ क्षेत्र में जनसंवाद
🚔 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट – सामुदायिक पुलिस शाखा द्वारा VSWO संस्था के साथ समन्वय से “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत रातीबढ़ क्षेत्र में जनसंवाद
भोपाल, दिनांक 21/11/2025
पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का.व्य.) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.), पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती श्रद्धा तिवारी, तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती मंजुलता खत्री के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिस शाखा द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बच्चों को जागरूक करने हेतु सतत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 21/11/2025 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय, रातीबढ़, भोपाल में VSWO संस्था के सहयोग से लगभग 150 बालक–बालिकाओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी रास बिहारी सर मय थाना स्टाफ, निरीक्षक पल्लवी पांडे, सूबेदार ऋतुराज वारिवा (पुलिस लाइन), उपनिरीक्षक मोनिका मीणा, एवं पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—
🎓 जनसंवाद में छात्रों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—
सायबर अपराध के प्रकार एवं उससे बचाव
महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध
बच्चों से सम्बंधित अपराध, गुड टच–बैड टच
सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन एवं समर्थन माध्यम
🛡️ सूबेदार ऋतुराज वारिवा द्वारा विशेष सत्र
सूबेदार ऋतुराज वारिवा ने छात्रों को सृजन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को स्वयं की सुरक्षा हेतु विभिन्न सेल्फ डिफेंस तकनीकों के बारे में जागरूक किया। बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी संकट की स्थिति में वे किस प्रकार त्वरित प्रतिक्रिया देकर स्वयं को सुरक्षित कर सकते हैं।
साथ ही विद्यार्थियों को अपने करियर पर ध्यान देने, सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने एवं सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
—
🎯 ऑपरेशन मुस्कान के मुख्य उद्देश्य
1. लापता, भागे हुए अथवा अपहृत बच्चों का पता लगाना एवं उन्हें सुरक्षित वापस लाना।
2. बच्चों को बाल श्रम एवं अन्य शोषणकारी परिस्थितियों से मुक्त कराना।
3. बचाए गए बच्चों का परिवार से पुनर्मिलन एवं उचित पुनर्वास सुनिश्चित करना।
4. यौन शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कानूनों का पालन कराना।
5. बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना।
