थाना शाहजहांनाबाद पुलिस ने “आपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृता बालिका को किया दस्तयाब

0
Spread the love

थाना शाहजहांनाबाद

थाना शाहजहांनाबाद पुलिस ने “आपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृता बालिका को किया दस्तयाब

भोपाल दिनांक- 21/11/25
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालक बालिकाओं का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 03 भोपाल श्री अभिनव चौकसे (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 भोपाल श्रीमति शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त शाह.बाद संभाग भोपाल श्री अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शाहजहांनाबाद को थाना स्तर टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

15/11/25 को फऱियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने पर अपराध क्रमांक 653/25 धारा 137(2) बीएनएस का दण्डनीय अपराध पाया जाने एवं मान. सर्वोच्च न्यायालय की गाईड लाईन के पालन मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पजींबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दिनाँक 21/11/2025 को सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता की तलाश की गई। जो अपहृता संदेही बादल भार्गव के साथ मल्टी शाहजहानाबाद में उपस्थित मिली। जिसे संदेही के कब्जे से दस्तयाब किया गया। एवं बालिका को सुरक्षार्थ गौरवी सस्था में भेजा गया।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक उमेशपाल सिंह , उनि योगिता जैन , सउनि रमाशंकर खरे, म.आर. रूपाली साहू, म.आर. सोनाली शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481