युवा कांग्रेस चुनाव में गड़बड़ी, पार्टी के नेताओं के आरोप

0
Spread the love

एमपी यूथ कांग्रेस का चुनाव विवादों में घिर गया है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पूर्व मंत्री और जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को मिले हैं। वोटों की गिनती के बाद भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर युवा कांग्रेस के नेता ही नाराज हैं।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा से कई युवा कांग्रेसियों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें की हैं। 9 नवंबर को राहुल गांधी ने भी SIR को वोट चोरी का हथियार बताया था वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने खुद यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी की है।

आज हो सकती है आधिकारिक घोषणा 6 नवंबर को एमपी यूथ कांग्रेस में वोटों की गिनती का परिणाम घोषित किया गया था। इनमें यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर देवेन्द्र सिंह दादू रहे।

प्रथम तीन उम्मीदवारों के दिल्ली में 9 नवंबर को इंटरव्यू हुए, लेकिन अभिषेक और देवेन्द्र सहित कई जिलों के युवा कांग्रेसियों ने चुनाव में गड़बड़ी को लेकर शिकायतें कीं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होल्ड कर दिया गया। अब आज दिल्ली में शिकायतों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है।

जिम्मेदार नहीं दे रहे जवाब चुनाव में गड़बड़ियों के आरोपों पर प्रदेश चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने जवाब नहीं दिया।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवारों को मिले वोट।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवारों को मिले वोट।

15 लाख युवाओं ने भरे थे मेंबरशिप फॉर्म 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले यश घनघोरिया को बधाई देते एनएसयूआई नेता रवि परमार और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले यश घनघोरिया को बधाई देते एनएसयूआई नेता रवि परमार और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी।

दस लाख खर्च किए, वोट मिले साढे़ चार हजार, यह कैसे संभव? राजगढ़ के शिव दांगी ने बताया कि मैंने 17490 युवाओं की सदस्यता कराई। इनकी मेंबरशिप के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रहीं थीं। करीब 10 लाख का पेमेंट हम लोगों ने अपने अकाउंट से किया। दूसरे खर्चे मिलाकर करीब 20-22 लाख रुपए खर्च हुए। कुछ मेंबर गाइडलाइन के तहत रिजेक्ट कर दिए। 43 हजार मेंबरशिप हुई थी। पूरे राजगढ़ जिले में मात्र 10 हजार वैलिड वोट बचे थे। 13 हजार मेंबर होल्ड किए गए। 10 हजार वैलिड बचे वोटों का मैंने हिसाब लगाया उनमें से मुझे 7 हजार वोट मिल रहे थे। उसके बाद जो 13 हजार वोट होल्ड थे उनमें करेक्शन कराया तो करीब 3300 वोटर वैलिड हो गए। ऐसे मेरे 13 हजार वोटर सही थे। लेकिन जब वोट का रिजल्ट आया तो मुझे मात्र 4500 वोट मिले।

इस मामले की शिकायत मैंने ईमेल के जरिए शिकायत की है। युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा, ZRO,सहित पार्टी के नेताओं से शिकायत की है। अभी पार्टी फोरम पर बात रखी है। अगर संतुष्टिपूर्वक जवाब मिलता है तो ठीक वरना हम आगे कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं।

35 साल की लिमिट थी फिर भी 44 साल के युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस चुनाव में उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन अशोक नगर जिले के चंदेरी विधानसभा के निवासी 44 वर्षीय संतोष सिंह को मतदान के लिए पात्र कर दिया।

इसी तरह अंजुम खान भी सदस्य बनीं, जिनकी उम्र मतदाता सूची के आधार पर 36 साल है। चंद उदाहरण बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई लोकतंत्र नहीं है। साथ ही यह भी सिद्ध होता है कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करती।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी चुनाव को लेकर आरोप लगाए।
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी चुनाव को लेकर आरोप लगाए।

15.37 लाख ने सदस्यता ली, 56% की मेंबरशिप रिजेक्ट हुई युवा कांग्रेस के सदस्य बनने के इच्छुक 5 लाख 16 हजार युवाओं ने सदस्यता फार्म भरे थे। इनमें से 56% यानी 678295 मेंबर ही वोट डालने के लिए वैलिड पाए गए। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 9216 युवाओं ने वोट ही नहीं डाले।

18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे थे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481