क्रांति फिलहाल गांव में,रुपए अभी नहीं मिले गौड़ ने बताया कि क्रांति ने उन्हें व उनके परिवार को ही नहीं पूरे प्रदेश,देश को गौरान्वित किया है।

0
Spread the love

***साथी सिपाही ने चेहरे पर मारी थी बंदूक की बट
क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना सिंह गौड़ ने बताया कि वह वर्ष 1993 में पुलिस सेवा में बतौर सिपाही भर्ती हुए ​थे। वर्ष 2007 में थाना भगवां में पदस्थापना के दौरान थाने से सात किमी. दूर चुनाव ड्यूटी में जाना पड़ा। ड्यूटी समय को लेकर उनका अपने साथी सिपाही मुन्नीलाल पाल से कहासुनी हुई। मुन्नीलाल ने गुस्से में आकर मुझे बंदूक की बट दे मारी।

****डॉक्टर की लापरवाही ने शराबी बता दिया
इसकी शिकायत मैंने तत्कालीन थाना प्रभारी एलपी अहिरवार से की। उन्होंने हम दोनों सिपाहियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। मेरे चेहरे पर सूजन थी। एमएलसी में तत्कालीन चिकित्सक शैकवार ने मेरी रिपोर्ट में मिलीभगत के चलते अल्कोहल सेवन लिख दिया,जबकि मैंने शराब नहीं पी थी। प्रकरण में करीब तीन साल चली विभागीय जांच के बाद हम दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया।

***लगाई थी बेगुनाही की गुहार,मिली अनिवार्य सेवानिवृत्ति
गौड़ ने बताया कि मैंने तत्कालीन पुलिस महानिदेशक से भी अपनी बेगुनाही की गुहार लगाई। इसका परिणाम यह हुआ कि रेंज के तत्कालीन उप पुलिस महानिरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा ने प्रकरण की सुनवाई की और दोनों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। मुन्नीलाल पाल की सेवा को 20 साल हो चुके थे,लिहाजा पाल को तो रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाएं मिली,लेकिन मेरी सेवा सिर्फ 19 साल होने से मुझे पेंशन सुविधा का लाभ नहीं मिल सका।

***वर्ष 2017 में की बड़ी बेटी की शादी

गौड़ ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की। उस वक्त अपनी भविष्य निधि की ​राशि निकाली। इसमें भी कई पापड़ बेलने पड़े। गौड़ ने कहा कि अभी उनकी आयु 55 वर्ष है। शासन सेवा का अवसर देता है तो इसे सहर्ष स्वीकार करेंगे। उन्होंने इस मामले में आश्वस्त करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार भी जताया।
*****क्रांति फिलहाल गांव में,रुपए अभी नहीं मिले
गौड़ ने बताया कि क्रांति ने उन्हें व उनके परिवार को ही नहीं पूरे प्रदेश,देश को गौरान्वित किया है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ गांव में ही है। यह पूछे जाने पर कि क्या मप्र सरकार व बीसीसीआई द्वारा घोषित राशि मिल गई,गौड़ ने कहा कि वक्त तो लगता है। एक दिन पहले ही वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481