फरार स्थाई वारंटी को थाना अशोका गार्डन पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना अशोका गार्डन भोपाल दिनांक-27/10/2025
फरार स्थाई वारंटी को थाना अशोका गार्डन पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल शहर में आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते असमाजिक/अपराधिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों दारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन – 01 भोपाल श्री आशुतोष गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना अशोका गार्डन श्री अनुराग लाल द्वारा गठित पुलिस टीम ने स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी राशिद खांन की गिरफ्तारी करने सफलता अर्जित की हैं आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से एक प्रकरणो में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः–
आगामी त्यौहारो को शांति पूर्ण ढंग से संपादित कराने असमाजिक/ अपराधिक तत्वो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप स्थाई गिरफ्तारी वारंटी शाकिर खाँन पिता सलीम खाँन उम्र 22 वरष निवासी म.न.63 सेठी नगर अशोका गार्डन भोपाल की सूचना पर पुलिस टीम रवाना की गई आरोपी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी के मुताबिक सूचना बताये स्थान मे मिलने पर आरोपी वारंटी को सूझबूझ से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
स्थाई गिरफ्तारी वारंट का विवरणः-
1. अपराध क्रमांक 418/2024 धारा 296,115,351(2),3(5) बी.एन.एस. 25 आर्म्स एक्ट आरटी क्रमांक 13563/2024 मजिस्ट्रटे श्री लोकेश तारण जे एम एफ सी महोदय भोपाल दिनांक 11/07/2025 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री अनुराग लाल, उपनिरीक्षक विजय भामरे, प्रधान आरक्षक 971 अजय शर्मा, प्रधान आरक्षक 2897 संतोष मंदरे, प्रधान आरक्षक 2748 राजेश कुमार निकुम प्रधान आरक्षक 1241 कमलेश अश्ववारे, आरक्षक 3412 प्रमोद गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481