भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “भाजपा को जाने” वैश्विक संपर्क कार्यक्रम




प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “भाजपा को जाने” वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 6 देश युगांडा, नेपाल, श्रीलंका, इजराइल, मॉरिशस एवं वियतनाम के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया एवं मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रबंधन और संगठन के कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की।
इस अवसर पर भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक श्री विजय चौथाईवाल व प्रदेश संयोजक श्री रोहित गंगवाल एवं विदेश विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
