हमीदिया अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ

0
Spread the love

हमीदिया अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ

 

भोपाल, 10 जुलाई 2025

शहर के प्रमुख शासकीय अस्पताल हमीदिया में मरीजों की सहूलियत के लिए एक नई सुविधा का शुभारंभ किया गया। अब इमरजेंसी से ब्लॉक नंबर एक एवं दो, तथा मेडिकल जांच व सीटी स्कैन के लिए मरीजों को स्ट्रेचर पर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तक ले जाने हेतु बैटरी चालित ई-रिक्शा का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

 

इस सेवा का शुभारंभ हमीदिया अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. विजय कुमार वर्मा एवं उद्योगपति श्री सुनील कुमार खाब्या द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह ई-रिक्शा विशेष रूप से अस्पताल परिसर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर मॉडिफाइड किया गया है।

 

इस पहल से मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब मरीजों को एक भवन से दूसरे भवन तक सुगमता, सुविधा और गरिमा के साथ लाया–ले जाया जा सकेगा।

 

इस सेवा को साकार करने में प्रमुख सहयोग श्री सुनील कुमार खाब्या एवं उनकी पत्नी, प्रेरणा सेवा ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती ललिता खाब्या का रहा है। उन्होंने इस सेवा के संचालन हेतु पूर्ण समर्थन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

 

वर्तमान में यह ई-रिक्शा सेवा प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

 

इस अवसर पर प्रेरणा सेवा ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती प्रकाश खनूजा, अध्यक्ष श्रीमती रश्मि बाबा, उपाध्यक्ष, श्री प्रमोद चुग, सचिव श्रीमती कमलजीत सलूजा, ट्रस्ट के अन्य सभी सदस्यगण, हमीदिया अस्पताल का स्टाफ तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

प्रेरणा सेवा ट्रस्ट द्वारा यह सुविधा मरीजों की सेवा में एक नया आयाम जोड़ती है, जो सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481