ईरान ने इजराइल पर 100 से ज्यादा ड्रोन दागे

0
Spread the love

ईरान ने इजराइल के हमले के जवाब में 100 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं। इजराइली सेना (IDF) ने कहा कि वह इन ड्रोन्स को हवा में मार रही है। IDF ने चेतावनी दी है कि ईरान जल्द ही एक बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है।

इससे पहले आज सुबह इजराइल ने ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन 6 में से 4 जगहों पर परमाणु ठिकाने भी मौजूद हैं।

ईरान के सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि इजराइली हमले में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है।

अल-जजीरा के मुताबिक हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं।

इजराइल ने यह दावा किया है कि हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजराइल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी।

ईरान पर इजराइली हमले की 3 तस्वीरें…

इजराइल के हमले से तेहरान में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
इजराइल के हमले से तेहरान में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
इजराइल के हमले से तेहरान की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
इजराइल के हमले से तेहरान की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
ईरान पर इजराइल के हमले के बाद धुआं उठ रहा है।
ईरान पर इजराइल के हमले के बाद धुआं उठ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481