बड़ा खाना में एक साथ पंगत में बैठेंगे पुलिसवालों के 3000 परिवार

0
Spread the love

कार्यक्रम के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं से रूबरू हो रहे अफसर। - Dainik Bhaskar

पहली बार खाने में स्प्राउट, मोटा अनाज और पना भी

1950 में बनी मप्र पुलिस की सातवीं बटालियन के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार पुलिस के बड़ाखाना को हेल्दी फूड के मेन्यू पर डिजाइन किया जा रहा है। यानी पुलिस परिवार के करीब 3000 लोग एक साथ, एक जगह पर एक जैसा खाना खाएंगे।

बड़ाखाना मप्र के डीजीपी की ओर से अपने स्टाफ के लिए होगा, जिसमें पहली बार स्प्राउट्स, मोटा अनाज, फल, सीजनल सब्जियां और आम के पना जैसे आइटम भी मेन्यू में शामिल किए जा रहे हैं। इसमें मांसाहार नहीं होगा। ये भी पहली बार ही होगा कि भोपाल की सभी पुलिस ईकाइयों से 25-25 परिवार को बड़ाखाना में न्यौता दिया जा रहा है। बड़ाखाना (एक साथ सैकड़ों लोगों के खाने का आयोजन) जो केवल यूनिफॉर्म सर्विसेज में किया जाता है, ताकि फोर्स में अनुशासन और पदानुक्रम के सम्मान साथ-साथ एकता भी कायम रहे। बड़ाखाना के दौरान न कोई अफसर है न कोई मातहत। 8 साल पहले यानी 2016 में भी स्थापना दिवस के मौके पर भी सातवीं बटालियन की ओर से बड़ाखाना आयोजित किया गया था। तब पंगत भी लगी थी और खाना स्टाफ ने ही परोसा था।

डायमंड जुबली पर 5 दिन के आयोजन… कमांडेंट हितेश चौधरी ने बताया कि बटालियन की डायमंड जुबली के मौके पर 5 दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके तहत सोमवार को बटालियन की आवासीय कॉलोनियों, दफ्तरों में सफाई अभियान चलाए गए।

खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी

मेन्यू में इसलिए जोड़ा गया है हेल्दी फूड

अमूमन पुलिसकर्मियों में ड्यूटी के घंटे और खराब रूटीन होने के कारण कई तरह की बीमारियां पनप जाती हैं। जानकार कहते हैं कि ऐसा बेतरतीब भोजन व्यवस्था और एक भी दिन छुट्टी न होने के कारण होता है। बड़ाखाना में इस तरह के मेन्यू को शामिल करने का मकसद भी यही है कि स्टाफ में हेल्दी फूड हैबिट्स डेवलप हों।

2 अप्रैल को बटालियन में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

3 अप्रैल को 9वीं कक्षा से ऊपर के बच्चों का ग्रुप डिस्कशन, मोटीवेशन और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां की जाएंगी।

4 अप्रैल को केवल बटालियन के स्टाफ के परिवार की महिलाओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं और आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

5 अप्रैल को ही बड़ा खाना भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481