न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने की मीडिया से चर्चा

0
Spread the love

कांग्रेस मुक्त हो रहा मध्यप्रदेश, राहुल गांधी को भगदड़ का मजा लेना चाहिए
करीब 16 हजार कांग्रेस व दूसरे दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
हर दिन करीब 200 से अधिक नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ रहे हैं
– डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 20/03/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और सरकार की विकासोन्मुखी नितियों के कारण प्रभावित होकर हमारी पार्टी में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेतागण शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त हो रहा है और पार्टी में भगदड़ मची हुई है। राहुल गांधी को भगदड़ का मजा लेना चाहिए। कांग्रेस या दूसरे दलों को छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो की संख्या करीब 16 हजार हो गई है। हर दिन करीब 200 से अधिक नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस की ऐसी स्थिती हो गई है कि एक-दूसरे को चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। सदस्यता को लेकर प्रदेश में होली के बाद गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार की दिशा और दशा दोनों प्रमाणिक है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के साथ हर कोई कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। भाजपा की केंद्र की सरकार हो या राज्यों की, हमारी सरकारों ने लगातार जनता के कार्य करते हुए उनका दिल जीता है। कांग्रेस भारी अविश्वसनीयता के दौर से गुजर रही है, इसलिए लोग कांग्रेस से बीजेपी में आ रहे हैं। पूरे देश में जितने कांग्रेसियों ने पार्टी नहीं छोड़ी, उतने लोगों ने अकेले मध्यप्रदेश से पार्टी छोड़ दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस का कुनबा बिखर गया है। भारतीय जनता पार्टी उगता हुआ सूरज है। लोग उगते हुए सूरज के साथ देश के विकास में भागीदार बनने भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस के दिशाहीन नेतृत्व और पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं की हो रही लगातार अवहेलना के कारण भी लोग कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, यहां सभी को सम्मान मिलता है। एक सामान्य कार्यकर्ता यहां पार्षद से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है। कांग्रेस पार्टी की वर्तमान राजनीति में कोई भविष्य नहीं है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि लगातार कांग्रेस सहित दूसरे दलों से आए नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से हमारा परिवार बढ़ रहा है। प्रदेश के हर बूथ पर एक दिन में एक समय में अन्य दलों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जाएगी। देश भर में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने की इस वक्त होड़ सी मची है। सभी लोग देश और प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की मंशा से पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481