सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट

0
Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 25,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। M&M, टाटा मोटर्स और मारुति में करीब 2% की गिरावट है। इस हफ्ते अब तक बाजार में करीब 2,500 अंक की गिरावट देखने को मिल चुकी।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  1. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।
  2. भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।
  3. अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।

KRN हीट एक्सचेंजर का शेयर 118% ऊपर लिस्ट

KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 118.18% ऊपर ₹480 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 113.64% ऊपर ₹470 पर लिस्ट हुआ। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इश्यू प्राइस ₹220 था।

एशियाई बाजार में बढ़त रही

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.24% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.43% और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.22% की गिरावट है।
  • 2 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.09% चढ़कर 42,196 पर और नैस्डैक 0.08% चढ़कर 17,925 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.01% बढ़कर 5,709 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 अक्टूबर को 5,579 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

8 अक्टूबर को ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े

मंगलवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही, ये 25,796 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बाजार बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481