मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम के श्री राजेश गुगालिया के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम के श्री राजेश गुगालिया के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के शोकाकुल परिजन से संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। उल्लेखनीय है की गत दिवस रतलाम के तेजा नगर निवासी राजेश गुगालिया की पशुघात से मृत्यु हो गई थी।
