एमपी में 38 दिन में सीजन की आधी बारिश

0
Spread the love

मानसून की एंट्री के 38 दिन में ही मध्यप्रदेश में सीजन की आधी यानी 50% बारिश हो गई है। सबसे ज्यादा सिवनी जिले में 31.26 इंच पानी गिरा है। 30 जुलाई से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। 31 जुलाई से एक बार फिर पूरा प्रदेश तरबतर होगा। मंगलवार को छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज बारिश का अलर्ट है।

आईएमडी, भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश दावले ने बताया कि अभी साउथ-ईस्ट मध्यप्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। मानसून ट्रफ गुना, रायसेन, मंडला से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से बारिश का दौर चल रहा है। 31 जुलाई से स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी दिखाई देगी।

तस्वीरों में देखिए…

जबलपुर में बरगी डैम के 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
जबलपुर में बरगी डैम के 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
भोपाल के पास कोलार डैम के 8 में से 2 गेट सोमवार को भी खुले रहे।
भोपाल के पास कोलार डैम के 8 में से 2 गेट सोमवार को भी खुले रहे।

पश्चिमी हिस्से में सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में अब तक एवरेज 18.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह नॉर्मल बारिश से 1.6 इंच ज्यादा है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 10% ज्यादा पानी गिर चुका है। पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 4% ज्यादा बारिश हुई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। सिवनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, रीवा संभाग आंकड़ों में पीछे है।

एमपी के शहरों में इतनी बारिश…

अगले 3 दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481