खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्री झा के निधन से हमने एक कर्मठ एवं जुझारू नेता को खो दिया है।
श्री राजपूत ने कहा कि श्री झा के निधन से जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक नहीं भरा जा सकता। श्री राजपूत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
