भोपाल के बड़ा तालाब में 1663.20 फीट पहुंचा लेवल

0
Spread the love

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में पानी का लेवल 1663.20 फीट पहुंच गया है। अब तालाब सिर्फ 3.60 फीट खाली है। इतना पानी और आने पर भदभदा डैम के गेट भी खुल जाएंगे। आज सुबह से ही भोपाल में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है।

बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। वहीं, जिले में अब तक 20 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जो सीजन की कुल बारिश का 55% है।

भोपाल में गुरुवार सुबह से ही कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है।
भोपाल में गुरुवार सुबह से ही कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है।

लगातार हो रही आमद
कैचमेंट एरिया और कोलांस नदी में पानी लेवल से ज्यादा बहने की वजह से बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम तक पानी की और बढ़ोतरी हो सकती है।

भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है।
भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है।

एक-दूसरे से जुड़े तालाब-डैम
कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। भदभदा डैम में साढ़े 3 फीट पानी और आते ही गेट खुल जाएंगे। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे। बता दें कि कोलांस, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं।

भोपाल में सुबह हल्की बाराश हुई। फोटो कोलार रोड का।
भोपाल में सुबह हल्की बाराश हुई। फोटो कोलार रोड का।

एक महीने में ही आधी से ज्यादा बारिश
इस बार भोपाल मानसून की एंट्री 23 जून को हुई थी। तभी से बारिश का दौर जारी है। इस वजह से एक महीने में ही आधी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल में कुल सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 20 इंच पानी गिर चुका है।

भोपाल में सुबह 11 बजे के बाद से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
भोपाल में सुबह 11 बजे के बाद से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।

दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का दौर जारी
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो 10 साल में यह सबसे कम बारिश है। साल 2015 और 2022 में सबसे ज्यादा 33.6 इंच पानी गिरा था, जबकि 2020 में 6.1 इंच बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। 15 जुलाई के बाद से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

जुलाई में 41 इंच बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड
जुलाई महीने में भोपाल में जमकर बारिश होती है। इस महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 को हुई थी। वहीं, 22 जुलाई 1973 को 24 घंटे में 11 इंच बारिश हुई थी।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भले ही मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन अच्छा बरस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481