पीएमश्री वायु सेवा, प्रदेश की जनता को झूठ परोस रही है सरकार, क्योंकि इसमें एक नये भ्रष्टचार की बू आ रही है: अब्बास हफीज

0
Spread the love

भोपाल, 24 जुलाई 2024

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने मप्र सरकार द्वारा विगत माह शुरू की गई पीएमश्री वायु सेवा को मप्र में नया भ्रष्टाचार किये जाने की स्कीम के तहत जनता से झूठ बोलकर वाहवाही लूटने की कूटरचना बताया है।
श्री हफीज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश के उज्जैन, सिंगरौली, जबलपुर, इंदौर, भोपाल, रीवा, खजुराहो आदि स्थानों पर सस्ती दरों पर वायुयान सेवा उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे प्रदेश के लोगों को फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं एक बयान में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी ने यह भी कहा था कि 2-2 महीनों की एडवांस बुकिंग चल रही है लेकिन सच्चाई यह है कि कंपनी केवल 10 दिन की ही बुकिंग ले रही है तो 2 महीने की एडवांस बुकिंग का मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का दावा झूठा है।
सरकार की यह योजना पूरी तरफ फैल हो चुकी है। सिंगरौली और उज्जैन से ये सेवा बंद हो चुकी है। मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र में माँग होने के बाद भी संचालन बंद किया जाना समझ से परे है।चूंकि अब केवल 5 स्थान बचे हैं जहां यह सेवाएं संचालित हो रही हैं।
उज्जैन का रूट सबसे ज़्यादा डिमांड में चल रहा था, बावजूद उसके उज्जैन में यह वायुसेवा बंद कर दी गई। शायद सेवा देना प्राथमिकता नहीं है बल्कि जहाज़ों को नहीं चलाना ही उद्देश्य है।जहां जहां यह सेवा संचालित की जा रही है वहाँ बुकिंग नहीं मिल रही है और संचालन ठप्प दिखाई देता है।
श्री हफीज ने वायुसेवा को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ने 6 सीटर विमान चलाने की बात कहीं थी लेकिन केवल 4 सीटर विमान ही संचालित किये जा रहे है, एक सीट स्टाफ की और एक सीट टायलेट को कन्वर्ट करके 6 सीटर विमान बना दिया जाता है। यदि विमान सेवा लेने वाले व्यक्ति को यह मालूम पड़ जाये कि वह टायलेट पर बैठा है तो स्थिति क्या होगी? किराया भी इतना अधिक लिया जा रहा है जो अनुचित है। इतने किरायें में व्यक्ति दिल्ली की हवाई यात्रा कर लेता है।
श्री हफीज ने कहा कि मप्र सरकार द्वारा शुरू की गई वायु सेवा झूठ की नींव पर बनायी गई इमारत है जो कुछ ही दिनों में डगमगाने लगी है, ऐसा प्रतीत होता है कि यह झूठ की इमारत जल्द ही ध्वस्त हो जायेगी। मप्र सरकार द्वारा वायुसेवा जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि किसी चहेती कंपनी को फायदा पहुंचाकर नया भ्रष्टाचार करने की योजना है, इस सेवा से भ्रष्टाचार की बू स्पष्ट नजर आ रही है। सरकार को जन सेवा के लिए शुरू की गई वायु सेवा की स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए और यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि यह हवाई जहाज़ मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों पर पार्किंग शुल्क दे रहे हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481