मौसम आकलन 25 जुलाई 2024

0
Spread the love

अब संपूर्ण मध्य प्रदेश में मानसून छाया, उत्तर पूर्व भाग में अधिक वर्षा।
मुंबई में आज भी धमाके की बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से छा गया है। ज्यादातर असर उत्तर – पूर्वी भाग में पड़ रहा है। क्योंकि भारत के बाहर का मानसूनी घेरा अब उत्तर – पूर्व से मध्य प्रदेश के ऊपरी भाग से होता हुआ उत्तरी राज्यों से होकर गुजरने लगा है।

मध्य प्रदेश को पूर्वी मानसून का भी पूरा फायदा मिल रहा है जिससे प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून छाया हुआ है कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश की स्थिति बन रही है। पूर्वी हवाओं ने अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम पारा 24 डिग्री तक पहुंचा दिया है। मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भाग में अब 28 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उत्तर- पूर्वी मानसून भारत के पूर्वी राज्यों सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक से होकर गुजर रहा है।

वहीं भारत के उत्तर – पश्चिम में पश्चिमी विक्षोभ के बादल भी अरब सागर की ओर उतरकर भारत में आकर पश्चिमी हवाओं संग मिलकर उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे हैं जिससे राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों का खासा असर दिखाई दे रहा है। यूपी और बिहार में स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है यहां भी मानसून छाया हुआ है बादल यहीं से होकर गुजर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481