*राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 27 फरवरी को मुरैना प्रवास पर*

0
Spread the love

 

भोपाल, 26/02/20204। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 27 फरवरी मंगलवार को क्लस्टर प्रवास के तहत मुरैना पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा प्रातः 11 बजे मुरैना जिले के धनेला के पास करह आश्रम परिसर पहुंचेंगे। प्रातः 11.15 बजे करहधाम परिसर स्थित मंदिर में दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे मुरैना टाउन हाल में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे मुरैना जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *