नर्सिंग एवं पेपर लीक घोटालों को लेकर आगामी 1 जुलाई को कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम

0
Spread the love

भोपाल, 26 जून 2024

प्रदेश में सरकार की सह पर शिक्षा माफियाओं द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे घोटालों, प्रदेश में हुये नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक घोटालों के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आव्हान पर आगामी 01 जुलाई 2024 को प्रदेश भर में जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार शिक्षा माफियाओं द्वारा किये जा रहे शिक्षा घोटालों से सत्तारूढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा उक्त धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कर चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुये कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
श्री सिंह ने जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों को भेजे गये पत्र में कहा कि धरना प्रदर्शन को सफल और प्रभावी बनाने जिला, ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, मोर्चा संगठन सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और भाराछासंगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्षा, स्थानीय संस्थाओं के कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481