पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर भोपाल में एक मई क़ो होगा महा आंदोलन

0
Spread the love

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर भोपाल में एक मई क़ो होगा महा आंदोलन
छतरपुर से 25 वाहनों का काफिला 30 अप्रैल क़ो भोपाल के लिए होगा रवाना
छतरपुर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग को लेकर भोपाल में बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है। यह महाआंदोलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में होगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों पत्रकार जुटेंगे।
आंदोलन में भाग लेने के लिए छतरपुर जिले से जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर के नेतृत्व में 25 वाहनों का विशाल काफिला भोपाल रवाना होगा। छतरपुर के पत्रकार साथी 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे स्थानीय सर्किट हाउस से भोपाल के लिए कूच करेंगे।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, संभागीय महासचिव प्रतीक खरे, संभागीय उपाध्यक्ष भरत चौरसिया, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर एवं जिला महासचिव संजय सक्सेना ने संयुक्त रूप से जिले के समस्त पत्रकार साथियों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
पदाधिकारियों ने कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून अब समय की मांग है।
-प्रतीक खरे
संभागीय महासचिव
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481