MP के शिक्षकों का भोपाल में प्रदर्शन
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को राजधानी में प्रदर्शन हो रहा है। भेल स्थित दशहरा मैदान में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षक ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ के लिए एकत्रित हुए हैं। आयोजकों के मुताबिक, इस प्रदर्शन में 50 हजार से अधिक शिक्षकों की भागीदारी की है। प्रदर्शन में शामिल होने बड़ी संख्या में शिक्षक भोपाल पहुंचे हैं। भारी भीड़ के चलते शिक्षकों को पेड़ों की छांव में भी बैठना पड़ा है।
मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। जबकि नियुक्ति के समय सभी आवश्यक योग्यता पूरी की गई थी। इसके बाद 20-25 साल की सेवा के बाद नई शर्तें थोपना न्यायसंगत नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से 90 से 95 प्रतिशत तक शिक्षक प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश वे शिक्षक हैं, जो अध्यापक से शिक्षक संवर्ग में शामिल हुए हैं। इन शिक्षकों ने कम वेतनमान से सेवा शुरू की थी और अब भी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा अवधि की गणना जैसे मूल अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
देखें प्रदर्शन की तस्वीरें…




