वन बल प्रमुख से दिवंगत वनरक्षक के परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा राशि देने की मांग करी।

0
Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन को वन मुख्यालय में पत्र सौंपकर बन माफिया के हमले से शाहिद हुए हरकेश गुर्जर वनरक्षक के परिवार को तत्काल एक करोड रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग करी है वन बल प्रमुख ने वन कर्मचारी मंच को आश्वासन दिया है कि शासन से चर्चा करके एक करोड रुपए मुआवजा राशि देने दिवंगत वन कर्मचारी को शहीद का दर्जा देने वन कर्मचारी की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने शस्त्र देने एवं शस्त्र चलानै का अधिकार देने के विषय में अतिशीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि दिवंगत वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के मामले में आरोपित वन माफियाओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है जिस कारण प्रदेश के वन कर्मचारी में आक्रोश प्राप्त हो गया है वन कर्मचारी मंच ने मध्य प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करी है कि वनरक्षक की हत्या में आरोपित वाहन चालक एवं वाहन के मालिकों के ऊपर तत्काल एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए तथा आरोपित के खिलाफ राशुक की कार्यवाही की जाए वन कर्मचारी मंच ने निर्णय लिया है कि यदि सरकार ने 13 अप्रैल 2026 तक बन माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की तो वन कर्मचारी मंच के नेतृत्व में प्रदेश के वनरक्षक आंदोलन करने का निर्णय लेगे, पूरे प्रदेश में रेंज एव वन मंडल तथा वन मुख्यालय स्तर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को वन कर्मचारियों द्वारा किया गया है।
भवदीय
अशोक पांडेय
प्रति
श्रीमान संपादक महोदय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481