MP में 26 IAS के तबादले, 14 कलेक्टर बदले

0
Spread the love

मध्यप्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना की प्रक्रिया से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 14 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त शामिल है।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं मंडला के कलेक्टर रहे सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम के नए कलेक्टर होंगे।

तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच गुरुवार को लंबी बैठक हुई। इसके बाद सूची को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने इस अहम बैठक के लिए पूरा दिन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में रिजर्व रखा था। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने तबादलों को अंतिम रूप देते हुए आदेश जारी कर दिए।

दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू कराई गई SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया के बाद ही इन तबादलों की तैयारी शुरू हो गई थी। योजना के अनुसार 22 फरवरी के बाद तबादले किए जाने थे, लेकिन त्योहारों और बजट सत्र के चलते यह फैसला लगातार टलता रहा।

बिदिशा मुखर्जी को पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है।
बिदिशा मुखर्जी को पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है।

14 अफसरों में 9 महिलाएं शामिल

14 आईएएस अफसरों में 9 महिलाएं हैं। इनमें शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पटले, नेहा मीना, रानी बाटड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी का नाम शामिल हैं। इनमें से 5 को कलेक्टर पद पर पदस्थापना मिली है। इनमें प्रतिभा पाल और नेहा मीना पहले से ही अन्य जिलों में कलेक्टर थीं, जबकि राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी को अन्य पदों से हटाकर पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है।

नेहा मीणा को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है।
नेहा मीणा को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

पहली बार जिले की कमान

  • राखी सहाय – कलेक्टर, उमरिया
  • शीला दाहिमा – कलेक्टर, श्योपुर
  • बिदिशा मुखर्जी – कलेक्टर, मैहर

पहले से कलेक्टर, अब नई जिले की जिम्मेदारी

  • प्रतिभा पाल – कलेक्टर, सागर।
  • नेहा मीना – कलेक्टर, सिवनी।

प्रतिभा दूसरी अफसर जिसे रीवा के बाद सागर कलेक्टर बनाया

प्रीति मैथिल के बाद प्रतिभा पाल ऐसी दूसरी आईएएस हैं जो रीवा जिले की कलेक्टर बनने के बाद सागर कलेक्टर बनी हैं। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में प्रीति मैथिल को रीवा कलेक्टर के बाद सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481