भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिले में जिला बैठक, जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलो-बस्ती चलो अभियान को किया संबोधित

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिले में जिला बैठक, जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलो-बस्ती चलो अभियान को किया संबोधित
——————————————————
– भाजपा विचारधारा आधारित दल है, बाकी दल व्यक्ति या परिवार आधारित राजनीति करते हैं
– प्रधानमंत्री जी दूरदर्शी नीतियों और कार्यों से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने
– भाजपा सरकारें सभी समाज वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं
– भाजपा संगठन और सरकार के दिल में बसता है बुंदेलखण्ड
– गांव-बस्ती चलो अभियान बूथ को मजबूत बनाने का माध्यम
– श्री हेमंत खण्डेलवाल
भोपाल/निवाड़ी/टीकमगढ़, 09/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को निवाड़ी जिले के ओरछा व टीकमगढ़ में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधि बैठक, छोटी टोली बैठक और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम बिन्दुपुरा एवं टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा की ग्राम पंचायत बमौरीखास में ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित दल है। कांग्रेस सहित देश के बाकी राजनीतिक दल व्यक्ति या परिवार आधारित राजनीति करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दूरदर्शी नीतियों और उल्लेखनीय कार्यों से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के साथ देश के विभिन्न राज्यों की भाजपा और सहयोगी दलों की सरकारें सभी समाज वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं। बुंदेलखंड भाजपा संगठन और सरकार के दिल में बसता है। गांव-बस्ती चलो अभियान बूथ को मजबूत बनाने का माध्यम है।
भाजपा सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं तो उन्हें जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी नीतियों और कार्यों से देश की जनता की जिंदगी संवारने का कार्य किया है। भाजपा सरकारें बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, इन सभी अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाकर हर समाज वर्ग के कल्याण का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने पीएम आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्के आवास देने के साथ पीएम सड़क योजना के तहत गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। उज्ज्वला योजना के तहत देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं को गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज कराने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों को प्रति माह 1500 रूपए प्रदान किए जा रहे हैं, जो महिलाओं को सम्मान दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है। लाडली लख्मी योजना में 50 लाख के करीब बेटियों को लखपति बनाया गया है। इन योजनाओं के अलावा भी कई योजनाएं भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं जिनसे गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों का सशक्तिकरण हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां, उल्लेखनीय कार्य जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा संगठन को और बुलंदियों तक पहुंचाएं।
भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डैलवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की है। जनसंघ के गठन से लेकर आज तक हमारी पार्टी की विचारधारा नहीं बदली और भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर है। यह हमारे संगठनात्मक शक्ति के कारण ही संभव हो सका है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को विचारधारा के साथ पार्टी की रीति-नीति बताने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग भी चलाती रहती है। अभी भी प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता और पार्टी की आवश्यकता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाती है। सभी को एक परिवार की तरह काम करना चाहिए। यदि दूसरे की कोई गलती हो तो उसे माफ करें, लेकिन अपनी गलती को जीवनभर याद रखें, ताकि फिर से वही गलती कभी न हो। हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा और कार्यपद्धति के लिए आए हैं, जिससे देश सही दिशा में आगे बढ़ सके। हर बूथ को मजबूत करते हुए हम सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें।
बुन्देलखण्ड सरकार और संगठन के दिल में बसता है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खणडेलवाल ने कहा कि बुंदेलखंड भाजपा संगठन और सरकार के दिल में बसता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीराम राजा लोक के निर्माण के लिए पहले 85 करोड़ और फिर 100 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। ओरछा में स्थित श्रीरामलला का मंदिर न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। जहां श्रीराम को भगवान के रूप में नहीं, बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने निवाड़ी जिले के अछरू माता मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों का भी उल्लेख किया, जहां भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान पार्टी को मजबूती दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा पर मजबूती से चल रही है, जबकि कांग्रेस की अपने कोई विचारधारा नहीं है। देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी जी ने कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, और आज कांग्रेस देश भर में विलुप्त हो रही है। भाजपा का लक्ष्य केवल विचारधारा आधारित विकास है, और हमें इस विचारधारा के प्रचार-प्रसार में हर संभव योगदान देना चाहिए। पार्टी की जड़ें जनता से जुड़ी हुई हैं, और इस मजबूती का श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है, जो न केवल चुनावों के समय, बल्कि हर दिन जनता से जुड़े रहते हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा संगठन निरंतर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में जुटा हुआ है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खणडेलवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाया जा रहा “गांव-बस्ती चलो” अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और सशक्त संगठन निर्माण की दिशा को भी बल मिलेगा। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में जाकर आमजन से संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याएं जानें और सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्यकर्ता भाव के साथ कार्य करते हुए बूथ को मजबूत बनाना है, ताकि आने वाले सभी चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजय प्राप्त हो। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और मिशन है, जो देश के हर वर्ग के उत्थान और उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रदेशभर में पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सहभागिता कर सामाजिक समरसता का परिचय दें।
हितग्राहियों से संवाद कर किया सम्मानित, स्वच्छता अभियान में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी के गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम बिन्दपुरा में चौपाल लगाकर हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही पीएम आवास योजना के हितग्राही श्री मोहन कुशवाह से जानकारी प्राप्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल का पृथ्वीपुर में कार्यकर्ताओं ने श्रीफल से तुलादान किया। उन्होंने कहा कि गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं। प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गांव में आमजन के बीच पहुंचकर सरकार की नीतियां और योजनाएं बताएं। गांव में होने वाली परेशानियों को हल करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा के ग्राम बमौसीखास में स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर में सफाई की और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ओरछा-टीकमगढ़ में जोरदार स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का ओरछा और टीकमगढ़ में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने ओरछा में श्रीराम मंदिर में दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजन में सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर भारतीय जनता पार्टी का जयघोष किया।
निवाड़ी एवं टीकमगढ़ की बैठकों व कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्रीमती अर्चना सिंह, विधायक श्री अनिल जैन, श्री हरिशंकर खटीक, पूर्व मंत्री श्री राहुल लोधी, पूर्व विधायक श्री राकेश गिरी, निवाड़ी जिला प्रभारी श्री दीपक भदौरिया, निवाड़ी जिला अध्यक्ष श्री राजेश पटैरिया, टीकमगढ़ जिला प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र पाठक, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, शिवपुरी जिला प्रभारी डॉ. नंदकिशोर नापित, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह एवं श्री प्रदीप राजौरिया सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481