समर्थन मूल्य पर कल पहले दिन हुई 1616 क्विंटल गेहूं खरीदी..
भोपाल
समर्थन मूल्य पर कल पहले दिन हुई 1616 क्विंटल गेहूं खरीदी..
गेहूं उपार्जन का इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में आज दूसरा दिन..
पहले दिन 45 उपार्जन केन्द्रों पर 1616 क्विंटल गेहूं का उपार्जन..
शेष संभागों में 15 अप्रैल से गेहूं उपार्जन होगा शुरू..
उपार्जन के लिये इस वर्ष रिकार्ड 19 लाख 4 हजार किसानों का पंजीयन.. जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक..
बीते साल समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया था.. इस बार 78 लाख मीट्रिक टन गेहूँ के उपार्जन का लक्ष्य..
गेहूं उपार्जन के लिये अभी तक 97 हजार 474 किसानों द्वारा 4 लाख 46 हजार 582 मीट्रिक टन के विक्रय के लिये स्लॉट बुक..
किसानों से 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ उपार्जन किया जा रहा..
