आज “कांग्रेस युक्त भाजपा” का 47 वां स्थापना-दिवस है, बधाईयां-शुभकामनाएं
🔺आज “कांग्रेस युक्त भाजपा” का 47 वां स्थापना-दिवस है, बधाईयां-शुभकामनाएं….
“6 अप्रैल,1980 को हुई BJP की स्थापना का उद्देश्य “*सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, “एकात्म मानववाद”,सबका साथ-सबका विकास व जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए एक मज़बूत मूल्य आधारित राजनीति का निर्माण करना था”…..⁉️
🎯इन्हीं उक्त उद्देश्य से ही जुड़े कुछ अनुत्तरित यक्ष प्रश्न❗️
👉🏽इन उद्देश्यों की सार्थकता/नैतिकता/क्रियान्वयन आज किस मुक़ाम पर है❓
👉🏽17 अप्रैल,1999 को अटल सरकार के ख़िलाफ़ लाए गए “अविश्वास प्रस्ताव” के दौरान (जब सरकार मात्र 1 वोट से गिर गई थी) तत्कालीन PM अटल बिहारी बाजपेयी जी ने कहा कि- “*मूल्यों की अवहेलना कर बचाई गई सरकार को मैं चिमटी से भी छूना पसंद नहीं करूंगा”….आज सरकार बनाने -बचाने के लिए BJP कितनी गिर रही है*❓
👉🏽इन वर्षों में सरकार बनाने/ बचाने के लिए कितने भ्रष्टों/दलबदलुओं, अपराधियों यहां तक की व्याभिचारियों को भी पार्टी में शामिल कर पवित्र किया गया, कितनी सरकारें गिराई गईं❓
👉🏽पार्टी के उद्देश्यों में “जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाना” भी शामिल था, इस विचारधारा में “गोहत्या” के ख़िलाफ़ संघर्ष भी शामिल था,इन वर्षों में गौमांस विक्रेताओं से भाजपा को कितना/क्यों चंदा मिला, इस राशि में 250 करोड़ चुनावी चंदा अलग से शामिल नहीं है❓
👉🏽मार्च,2026 की ADR की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में भाजपा को 6088 करोड़ से अधिक का चंदा मिला, जो अन्य राजनैतिक दलों से 10 गुना अधिक है, यह “किस कृपा और राष्ट्रसेवा” का (अंश) परिणाम है❓
👉🏽BJP के ही मातहत विश्व हिंदू परिषद ने 90 के दशक में अयोध्या राम मंदिर के नाम पर देश-विदेश से आधिकारिक रूप से घोषित 8000 करोड़ चंदा एकत्र किया था,वर्ष-2021 में भी “निधि समर्पण अभियान” के नाम पर 2100 करोड़ इकट्ठा हुआ, यह धनराशि कहां है, आय-व्यय का हिसाब कौन देगा❓
👉🏽जो भाजपा भय,भूख और भ्रष्टाचार का भी नारा लगाकर सरकार में आई उसके कितने नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं,यहां तक कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय बंगारू लक्ष्मण जी को 2012 में रक्षा सौदे में मात्र 1 लाख रू. की रिश्वत लेने के आरोप में 4 साल का सश्रम कारावास /जुर्माने की सजा हुई (*शायद देश के इतिहास में यह पहली घटना थी,आज 1 लाख तो एक पार्षद भी नहीं लेता है)….❗️*आज भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ पार्टी की आवाज़ मुखर क्यों नहीं है, भ्रष्टों को संरक्षण भी कौन दे रहा है*❓
👉🏽चने-सेंव-परमल खाकर पार्टी निर्माण का दावा करने वाली BJP का 2025 में 2.23 करोड़ की लागत से 6A – दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली पर 5 मंज़िला आधुनिकतायुक्त केंद्रीय कार्यालय उद्घाटित हुआ,मप्र (भोपाल) में भी 100 करोड़ से अधिक का मुख्यालय बन रहा है, जहां हैलिकॉप्टर भी उतरेगा,पूरे देश में राज्यों/शहर/ ज़िलों में करोड़ों के वातानुकूलित/ आधुनिकतावाद की पहचान वाले दफ़्तर बन गये, “आज भी मप्र के 17 ज़िलों में पार्टी दफ़्तरों का एकसाथ भूमिपूजन” हो रहा है, यह (ई) मानदारी की कमाई कहां से प्राप्त हुईं❓
👉🏽बातें तो हिन्दू-हिंदुत्व-धर्म-सनातन की होती हैं किंतु उप्र में माघ मेले के दौरान “ब्राह्मण बटुकों की शिखा (चोंटी) काटने की घटना पर पार्टी विचारधारा गुंगी-बहरी क्यों हो गई❓
👉🏽पार्टी गठन के उद्देश्यों में “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” का भी उद्देश्य निहित है किंतु इन वर्षों में पार्टी/जनसंघ विचारधारा के कितने कार्यकर्ता/नेता/पदाधिकारी पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI की मुखबिरी (*सांस्कृतिक आतंकवाद) के आरोप में गिरफ़्तार हुए*❓
👉🏽*भाजपा नेता इस स्थापना दिवस को “कार्यकर्ता के विश्वास से शिखर तक की विराट/विस्तार/दीर्घकालीन वैचारिक यात्रा” की संज्ञा ज़रूर दे रहे हैं….❗️❗️
🎯 “यदि यह यात्रा कार्यकर्ताओं के विश्वास की यात्रा है, तो आज वह “वास्तविक कार्यकर्ता कहां खड़ा है, और”…..⁉️
🔴 “क्या स्थापना दिवस पर उक्त संकेतात्मक बानग़ियां ही स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी और कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि है….⁉️
क्षमा सहित….
सादर,
@BJP4MP
@BJP4India
@dir_ed
@cbic_india
@DrMohanBhagwat
