रात 8 बजे तक सरकारी केंद्रों पर बिकेगा गेहूं

0
Spread the love

राज्य सरकार ने तय किया है कि रबी सीजन में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में एक अप्रैल और बाकी संभागों में 7 अप्रैल से की जाएगी। गेहूं की खरीदी शासकीय कार्य दिवस में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी। सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपए अतिरिक्त बोनस देने का भी फैसला लिया है। गेहूं 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

किसानों के हित में फैसले ले रही मोहन यादव सरकार ने 15 मार्च तक किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अब गेहूं खरीदने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि रबी वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है।

पिछले साल 15 लाख 44 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सबसे अधिक किसान उज्जैन में 123281, सीहोर में 101793 और राजगढ़ जिले में 98537 रजिस्टर्ड हैं। दूसरी ओर अलीराजपुर में 476, बुरहानपुर में 523, पांढुर्णा में 863 और अनूपपुर में 882 सबसे कम किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481