भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

0
Spread the love

भोपाल जिला न्यायालय में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रकरणों के निराकरण के लिए पूरे जिले में कुल 60 खंडपीठों का गठन किया गया है। वर्तमान में जिला भोपाल के न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के कुल 1,62,077 मामले लंबित हैं।

12 हजार से अधिक राजीनामा योग्य मामले शामिल

नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद और अन्य सिविल मामलों सहित कुल 12,189 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं।

80 हजार से अधिक प्री-लिटिगेशन मामले भी रखे गए

इसके अलावा विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर, बीएसएनएल विभाग और यातायात ई-चालान से जुड़े 80,127 प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी नेशनल लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।

बिजली और नगर निगम मामलों में मिलेगी छूट

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया, कुटुंब न्यायालय और श्रम न्यायालय सहित विभिन्न स्थानों पर खंडपीठें बनाई गई हैं। इस दौरान विद्युत विभाग और नगर निगम भी शासन के निर्देशानुसार अपने मामलों में छूट प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *