मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के लिए श्रद्धेय गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए देशवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
