मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के समृद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से “Queens on The Wheel 3.0” के तहत 25 महिला सुपर बाइकर्स को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्रेकिंग…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्वींस ऑन द व्हील 3.0 केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का अनूठा अभियान है।
देश के विभिन्न कोनों से आई महिला बाइकर्स का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि “देश का दिल मध्यप्रदेश अजब भी है, गजब भी है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है।”
उन्होंने कहा कि बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सुरक्षा का संदेश भी देगी और यह बदलते समाज की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती है।