मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
पहले किसानों के पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च 2026 तय की गई थी, लेकिन अब राज्य शासन के निर्णय के अनुसार इसे बढ़ाकर 10 मार्च 2026 कर दिया गया है।
इस संबंध में मंत्रालय भोपाल से आदेश जारी कर सभी कलेक्टरों को निर्देश भेजे गए हैं।
सरकार के इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलेगी जो अभी तक समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीयन नहीं करा पाए थे।
अब किसान 10 मार्च 2026 तक पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
