भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपीएससी-2025 के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

0
Spread the love

 

भोपाल, 06/03/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने यूपीएससी 2025 परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इस वर्ष यूपीएससी-2025 के परिणामों में मध्यप्रदेश के युवाओं ने शानदार सफलता प्राप्त कर प्रदेश का मान और गौरव बढ़ाया है। यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि प्रदेश के अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में भी स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि कुल चयनित अभ्यर्थियों में भी मध्यप्रदेश के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी यह सिद्ध करती है कि प्रदेश के युवा निरंतर परिश्रम और संकल्प के साथ देश की सर्वोच्च सेवाओं में अपना स्थान बना रहे हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे देश सेवा के दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *