घर से गायब हुई 3 वर्षीय अबोध बच्ची को पिपलानी पुलिस ने परिजन को ढूंढ़कर किया सुपुर्द

0
Spread the love

थाना पिपलानी

घर से गायब हुई 3 वर्षीय अबोध बच्ची को पिपलानी पुलिस ने परिजन को ढूंढ़कर किया सुपुर्द

घटना का विवरण- आज दिनांक 18.02.2026 को समय करीबन 18.00 बजे राहगीर द्वारा एक अबोध बालिका शिवांगी, उम्र लगभग 03 साल, जो केवल अपना नाम बता पा रही थी, कहां रहती है नहीं बता पा रही थी, आस पास तलाश करने पर कोई पता न चलने की स्थिति में पुलिस चौकी आनंद नगर लाकर सुपुर्द किया ।

बालिका को पुलिस चौकी आनंद नगर में उपस्थित म0आर0 2165 रेखा अहिरवार के सुपुर्द कर बालिका के पिता और परिजनों के नाम पता जानने के सबंध में महिला आरक्षक को समझाइस दी गई । बातचीत के दौरान म0आर0 रेखा अहिरवार द्वारा बताया कि बालिका माता का नाम काजल गिरी तुतलाकर बता रही है, सबब नाम एवं सरनेम के आधार पर पुलिस चौकी में डयूटीरत प्रआर सफरूल्ला एवं म0आर0 2165 रेखा अहिरवार को 112 मोबाइल की मदद से बिजली कालोनी, नया शिव नगर, पुराना शिव नगर में एनाउंसमेंट कराय गया । तभी आनंद नगर निवासी द्वारा बताया गया कि गिरी परिवार बिजली नगर कालोनी के निचले हिस्से मं रहता है, के आधार पर बिजली नगर कालोनी में जाकर नाम एवं सरनेम के आधार पर एनाउंस मेंट किया गया, कुछ देर में एक महिला रोती बिलखती हुई आई जिसने बताया कि मेरी बच्ची है, हम लोग बहुत देर से मोहल्ले में देख रहे हैं, कैसे बाहर चली गई । तस्दीक उपरांत बालिका के माता पिता – बृजेश गिरी पिता शिव मुनिगिरी, उम्र 32 साल, निवासी-म0नं0 35 बिजली नगर कालोनी, आनंद नगर पिपलानी भोपाल को सुपुर्द किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *