लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान

0
Spread the love

मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट भाषण दे रहे हैं। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। 1 लाख किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की है।

वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना है। पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है। लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड रुपए का प्रावधान है।

वहीं बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को शांत होकर अपनी सीट पर बैठने के निर्देश दिए।

बजट के अपडेट्स…

  • 3000 करोड़ से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • मत्स्य उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • 21630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा–टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है।
  • श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 61 लाख खाते खोले जा चुके हैं।
  • सड़कों की मरम्मत के लिए 12690 करोड रुपए का प्रावधान।
  • जनजातीय क्षेत्रों के 11,277 गांवों के विकास के लिए 793 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान।
  • जल जीवन मिशन के लिए 4454 करोड रुपए का प्रबंध किया गया है।
  • लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड। 23 हजार 882 करोड रुपए का प्रावधान।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3 करोड़ 64 लाख पंजीयन
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 1 करोड़ 54 लाख पंजीयन
  • अटल पेंशन योजना में 46 लाख पंजीयन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *