सोमवार को समय -14ः00 बजे से माँ हेमाम्बरा देवी माता मंदिर खेल मैदान अरेरा काॅलोनी (ओल्ड केम्पियन) भोपाल विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है।
‘‘ नगरीय यातायात पुलिस भोपाल’’
दिनांक-11.01.2026
दिनांक-12 जनवरी 2026 दिन सोमवार को समय -14ः00 बजे से माँ हेमाम्बरा देवी माता मंदिर खेल मैदान अरेरा काॅलोनी (ओल्ड केम्पियन) भोपाल विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था अवष्यकतानुसार निम्नानुसार परिवर्तित किया जावेगाः-
नर्मदा अॅस्पताल से ओल्ड केम्पियन की ओर, 10 नम्बर मटका तिराहा से ओल्ड केम्पियन की ओर, रविषंकर रोटरी से ओल्ड केम्पियन की ओर, महावीर द्वार से ओलड केम्पियन की ओर आने वाले मार्ग पर यातायात दबाव अधिक रहेगा। इन मार्गो पर व्यवसायिक यातायात का आवागमन दोपहर-14ः00 बजे से परिवर्तित रहेगा तथा आम यातायात इन मार्गो का उपयोग करने से बचे साथ ही वैल्पिक मार्ग का उपयोग करे।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे तथा अपने वाहनों में विधि अनुसार प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
‘‘नगरीय यातायात पुलिस भोपाल’’
