31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस

0
Spread the love

समाचार

हम सब मिलकर स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प लें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस

भोपाल: 30 मई 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कहा है कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। तंबाकू से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की जानलेवा बीमारियां होती हैं।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि हम तंबाकू का सेवन छोड़ें और दूसरों को भी इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करें। यह समय है जब हम एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं। हम सब मिलकर एक स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त समाज का निर्माण करें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की है।

 

उल्लेखनीय है कि तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक खतरों के प्रति जागरूकता लाना और लोगों को तंबाकू का सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481