पिता बोले आरोपी का नाम एड्रेस बताने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही

0
Spread the love

भोपाल ग्रामीण के बैरसिया थाना इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग किशोरी का एक युवक ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर अगवा करने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि किशोरी के पिता का आरोप है कि अपरहण करने वाले को वह जानते हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी है। इसके बाद भी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी बैरसिया के एक गांव की रहने वाली है। 30 अप्रैल की शाम को टेलर की दुकान से सूट उठाने का बोलकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की। कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तब 1 मई की सुबह पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी रात को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज कर लिया।

संदेही का नाम बताने पर भी नहीं की कार्रवाई

अपहात बालिका के पिता का कहना है कि मैने थाना बैरसिया में बताया था गोंडवा का रहने वाला थान सिंह राजपूत मेरी बेटी को अगवा कर ले गया है। 29 दिन बाद भी पुलिस ने थान सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। बेटी को तलाशने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है।

आईजी से की शिकायत

बालिका के पिता ने बैरसिया पुलिस के रवैये की शिकायत आईजी कार्यालय में आवेदन के माध्यम से की है। उनका कहना है कि मैं कई बार थाने जाकर साफ तौर पर बता चुका हूं कि थान सिंह राजपूत ने ही बेटी को किडनैप किया है। उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481