युवती से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

0
Spread the love

पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश

जनसंपर्क कक्ष

समाचार

युवती से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

दोनों ओर से हुई फायरिंग, आरोपी के पैर में लगी गोली

भोपाल, 29 मई 2024। घर में अकेली युवती से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मालनपुर इलाके में पुलिस ने जब आरोपी को घेरा, तो उसने फायरिंग करना शुरू कर दी, इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किए, जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे पुलिस टीम ने चारों ओर से घेरकर दबोच लिया।

उल्‍लेखनीय है कि मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगवारी निवासी 18 वर्षीय युवती बीती दोपहर जब घर में अकेली थी, तब पड़ोस में ही रहने वाले शिवम परिहार ने उसके घर में घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर मालनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी सौरभ कुमार को उक्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

वरिष्‍ठ अधिकारी के निर्देश पर एसडीओपी ने मालनपुर थाने की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया। इसी दौरान बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि उक्त घटना का आरोपी मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल की तरफ जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना के मिलते ही पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस पर उसने पुलिस टीम पर 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। टीम ने जैसे-तैसे खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की, जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 12 बोर की बंदूक, एक राउंड व दो खाली खोखे बरामद किए हैं। इसके बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए गोहद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरूद्ध मालनपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में मालनपुर थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, एसआई बलवंत यादव, दीपेंद्र, एएसआई दिलीप सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र शुक्ला, आरक्षक नवीन, राजेश सिंह, दीपक, सोनू आदि शामिल रहे।

क्रमांक-71/24 धीरज/आशीष शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481