एक चिट्ठी मुख्यमंत्री के नाम
आदर्णीय , मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री डॉ मोहन यादव जी आपकी सरकार मध्यप्रदेश में लगातार 19 वर्षो से काबिज़ है और प्रदेश के विकास में भरपूर कार्य किया इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सड़क तक बना दी ..
श्रीमान जी को अवगत कराना चाहूंगा कि इतने विकास के बाद आपकी सरकार ने पेड़ पौधे सब मार दिए इस लिए आपसे अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगवाने की कृपा करें …?
भदभदा से लेकर रातीबड़ फोर लेन बनाने में सेकड़ो पेड़ो की बलि चढ़ाई गयी लेकिन सड़क के किनारे दोबारा एक भी पेड़ नही लगया गया …?
ठीक इसी तरह चौतरफा विकास के चलते पेड़ो की हत्या की गई जिसके श्रय आपकी सरकार को जाता है ….?
पेड़ो की हत्या का नतीजा आज सूरज आग उगल रहा है जिस कारण आपका विकसित प्रदेश तप रहा है और आपकी सड़को का डामर पिघल रहा है ऊंची ऊंची इमारतें ऐसी से भी ठंडी नही हो पा रही है ….?
अब क्या आप ऐसे में कोई *पेड़ लगाओ इनाम पाओ जैसी योजना लागू करेंगे ….? इस योजना में 10 पेड़ लगाने वाले को पेड़ बड़े होने तक 1000 रुपये महीना देगे …?
श्रीमान जी आपसे एक सवाल है कि इस भीषण तपिश से ना तो राम बचा पा रहे है ना ही कृष्ण आ रहे है …? क्योकि ये काल युग है इस लिए आपका बोया आप ही को काटना है …?
धन्यवाद
आपका शुभचिंतक
