ब्यावरा से इंदौर जा रही कार शाजापुर में पलटी, दो बच्चों की मौत, तीन लोग गंभीर

0
Spread the love

शाजापुर जिले के सारंगपुर में गुरुवार दोपहर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें 8 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो साल की निशिका ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार ब्यावरा से इंदौर की ओर जा रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश शर्मा, पल्लवी शर्मा, उदिका शर्मा को इंदौर रेफर किया गया है।

बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर

बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में 200 से ज्यादा पुलिस बल तैनात है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची 18 मई को घर के पास से लापता हुई थी। उसका शव 20 मई को आरोपी के घर के पीछे मिला था।

पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को 21 मई को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को 21 मई को गिरफ्तार किया था।

शाजापुर में पहाड़ी पर पवन चक्की में लगी आग

शाजापुर से 5 किलोमीटर दूर सांपखेड़ा गांव की पहाड़ियों पर पवन चक्की में अचानक आग लग गई। आग पवन चक्की के ऊपरी हिस्से में लगी और धुएं के साथ नीचे तक फैल गई। पवन चक्की में नीचे के हिस्से में डीपी लगी हुई है। वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी है।

महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन

महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरू ने बताया कि दो दिन से शर्मा की तबीयत खराब चल रही थी। आज सुबह जब वे गुदरी स्थित घर से आए तो मंदिर में प्रवेश से ठीक पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा 63 वर्ष के थे।
महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा 63 वर्ष के थे।

बैतूल के मुलताई में रेव पार्टी, महाराष्ट्र सीमा पर बने रिसॉर्ट में पुलिस रेड

बैतूल के मुलताई में महाराष्ट्र सीमा पर बने एक रिसॉर्ट पर छापा मारकर पुलिस ने रेव पार्टी पकड़ी है। तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार देर रात यह कार्रवाई की। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से शराब समेत दूसरे नशीले पदार्थ भी मिले हैं।

मुलताई एसडीओपी एसके सिंह ने कहा कि अभी डिटेल जानकारी नहीं आई है। टीम से अपडेट्स लेने के बाद ही वे इस बारे में कुछ कह पाएंगे।

मुलताई के इसी रिसॉर्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई। रिसॉर्ट महाराष्ट्र के वरूड निवासी व्यापारी का है।
मुलताई के इसी रिसॉर्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई। रिसॉर्ट महाराष्ट्र के वरूड निवासी व्यापारी का है।

इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, मौत

इंदौर में दो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों की मौत हो गई। राऊ पुलिस ने बताया कि दिव्यांश कानूनगो और नीरज पटेल को सिलिकॉन सिटी में बुधवार रात हाईटेंशन लाइन से करंट लगा था। दोनों के शवों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है। दोनों देवास जिले के रहने वाले थे। दिव्यांश इंदौर में बी. फार्मा कर रहा था। 

इसी इमारत में दिव्यांश कानूनगो और उसके दोस्त की करंट लगने से मौत हुई।
इसी इमारत में दिव्यांश कानूनगो और उसके दोस्त की करंट लगने से मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481