इंदौर की अस्पताल द्वारा बुजुर्ग को बनाया बंधक

0
Spread the love

5 लाख का एस्टीमेट बिल 21 लाख 53 हज़ार, बुजुर्ग को बनाया बंधक
इंदौर की अस्पताल द्वारा बुजुर्ग को बनाया बंधक
*इंदौर के 76 वर्षीय अनिल कुमार सोनी को हार्ट की प्रॉब्लम के कारण 18 मार्च 2024 को इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया जहां अस्पताल द्वारा ओपन बाईपास सर्जरी करने के लिए 5 लाख का खर्च बताया गया, लेकिन अस्पताल की लापरवाही के कारण सर्जरी बिगड़ने पर अन्य प्रॉब्लम शुरू हो गई जिससे उन्हें ज्यादा दिन अस्पताल में रखना पड़ा और 1 मई 2024 को अस्पताल द्वारा 21 लाख 53 हज़ार का बिल थमा दिया बिल न भरने की स्थिति में 76 वर्षीय अनिल कुमार सोनी को अस्पताल द्वारा बंधक बनाकर रखा गया है उनकी बेटी पल्लवी द्वारा बताया गया की हमे एस्टीमेट 5 लाख रुपए का दिया गया था हमने बड़ी मुश्किल से 650000 स्वयं और ₹200000 मुख्यमंत्री सहायता कोष से अस्पताल को उपलब्ध करा दिए अब डिस्चार्ज करते समय अस्पताल द्वारा हमें 21 लाख 53 हज़ार का बिल थमा दिया गया है जिसे हम भरने में असमर्थ हैं अस्पताल वाले पिताजी को छोड़ नहीं रहे हैं उन्हें बंधक बना लिया गया है अतः सरकार से निवेदन है कि हमें न्याय दिलाया जाए यह कहना है उनकी बेटी का पल्लवी का जब हमारे संवाददाता द्वारा अस्पताल के प्रबंधक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया बिल भरने के बाद ही हम उन्हें छोड़ेंगे जबकि जब हमने उसे पूछा जब बिल 21 लाख 53 हज़ार का बनाया गया है तो मुख्यमंत्री सहायता कोर्स में 10 लाख का एस्टीमेट क्यों दिया इसको लेकर प्रबंधन द्वारा जवाब दिया गया कि हमें आदेश है कि हम 10 लाख से अधिक का एस्टीमेट नहीं दे सकते हमारा अस्पताल प्रबंधन से सीधा सवाल है जिस इलाज़ का 21 लाख 53 हज़ार का बिल दिया गया तो एस्टीमेट 10 लाख का क्यों ऐसे ही कई गमले मध्य प्रदेश की कई अस्पतालों में चल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481