रोगियों के परिजनों को जनसंवेदना द्वारा भोजन वितरण
रोगियों के परिजनों को जनसंवेदना द्वारा भोजन वितरण
प्रकाश भटनागर के जन्मदिन और स्व. शांति कुमार जैन की पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा कार्य
भोपाल। जनसंवेदना कल्याण समिति द्वारा बुधवार को एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 पर अन्नपूर्णा चलित सेवा के माध्यम से रोगियों के परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
यह सेवा प्रकाश भटनागर द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर तथा श्री संजय जैन द्वारा अपने पिताश्री स्वर्गीय शांति कुमार जैन की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जनसंवेदना संस्था के माध्यम से कराई गई।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि जनसंवेदना संस्था बीते दो दशकों से भोपाल में जरूरतमंदों, निराश्रितों और बेसहारा लोगों की सेवा में कार्यरत है। संस्था प्रतिदिन अन्नपूर्णा भोजन सेवा के अंतर्गत सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण करती है।
उन्होंने बताया कि संस्था समाज के सहयोग से निराश्रित, बेसहारा और लावारिस व्यक्तियों के अंतिम संस्कार का कार्य भी पूरी गरिमा के साथ करती है।
अग्रवाल ने समाजसेवियों से अपील की कि वे भी इस पुण्य कार्य से जुड़कर मानव सेवा में सहयोग दें। इच्छुक व्यक्ति संस्था से मोबाइल नंबर 9826013975 पर संपर्क कर सकते हैं।
