भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई

0
Spread the love

 

शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 10 आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

भोपाल। अपराधों पर अंकुश लगाने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने सख्त कदम उठाए हैं। न्यायालय पुलिस आयुक्त द्वारा 10 आदतन अपराधियों, गुंडों एवं बदमाशों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किए गए हैं।

इन बदमाशों के विरुद्ध चोरी, छेड़छाड़, तोड़फोड़, मारपीट, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, बलवा, हत्या व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

जिन बदमाशों को किया गया जिला बदर
1 विकास मंसारे उर्फ विकास बलाई उर्फ जाड़ू, थाना हबीबगंज
2 उस्मान खांन, थाना कोहेफिजा
3 शाहरूख उर्फ अक्कू, थाना बैरागढ़
4 ऋषभ उर्फ बंडा, थाना पिपलानी
5 शानू उर्फ शहरयार, थाना मंगलवारा
6 राहुल लोहट उर्फ राहुल इंटर, थाना ईदगाह हिल्स
7 जीतू संकत (कुचबंदिया), थाना तलैया
8 मशरूर खान उर्फ छोटू, थाना गौतम नगर
9 अन्नू उर्फ विशाल पाल, थाना बैरागढ़
10 अल्ताफ बेग, थाना टी.टी. नगर

पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा जारी यह जिला बदर कार्रवाई अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481