लम्बे समय से हत्या का प्रयास के प्रकरण में फरार शातिर ईनामी आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद
//थाना मंगलवारा नगरीय पुलिस भोपाल//
लम्बे समय से हत्या का प्रयास के प्रकरण में फरार शातिर ईनामी आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद
भोपाल शहर मे अपराधो मे नियंत्रण रखने, सम्पत्ती संबंधी अपराधो में शत् प्रतिशत मशरूका बरामद करने, फरार आरोपियो की धडपकड एवं अपराधो के निराकरण करने हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन03, श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03, श्रीमति शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मंगलवारा, निरीक्षक अजय कुमार सोनी द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखविर तंत्र विकसित करते हुए , हवाई फायर कर आतंक फैलाने वाले एवं हत्या के प्रयास (संगठित अपराध) के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 06.05.25 को फरियादी सेफ पिता अनवर खान उम्र 24 साल निवासी मनं.19 गली नं.02 छावनी रोड थाना मंगलवारा भोपाल की रिपोर्ट पर आरोपी जुबैर मौलान व उसके साथियो के विरूध्द अप क्र 58/25 धारा 125,191(3) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट (इजाफा धारा 109,308(2),111(1) बीएनएस) का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी जुबैर मोलाना सहित कुल 08 आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैl शेष आरोपियो के विरूध्द धारा 198(9) बीएनएसएस के तहत विवेचना जारी रखते हुये आरोपियो की धडपकड हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे। जो दिनांक 03.11.25 को पुष्पम अपार्टमेन्ट मंगलवारा क्षैत्र मे छुपा होने की मुखविर सूचना पर आरोपी मोहसिन पुत्र मतीन उम्र 21 साल नि0 म0न0 42 बैंक नगर फेस 2 हिनोतियान, काछियान थाना अशोका गार्डन भोपाल को बैतूल मुकर्रम के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी के कब्जे से घटना समय वारदात में प्रयुक्त एक देशी कट्टा जप्त किया गया है। आरोपी के विरूध्द पूर्व से भोपाल जिले के अलग अलग थानो में कुल 07 अपराध पंजीबध्द है। आरोपी द्वारा फरारी की अवधि अजमेर सहित अन्य स्थानों में काटना बताया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 द्वारा 2000 रू के नगद ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी। जिसे थाना मंगलवारा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी- मोहसिन पुत्र मतीन उम्र 21 साल नि0 म0न0 42 बैंक नगर फेस 2 हिनोतियान, काछियान थाना अशोका गार्डन भोपाल
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, उनि सुरेश सिंह, प्रआर.2993 सतीश कुमार,आर.4617 शुभम परमार, आर.4465 आशीष तिवारी एवं आर 3462 मनोहर सोलंकी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
