‘‘भोपाल’’ दुग्ध संघ फैक्ट्री गेट पर रेनोवेट हो रहा ‘‘सांची कैफे’’ -Ravi Gupta

0
Spread the love

‘‘भोपाल’’ दुग्ध संघ फैक्ट्री गेट पर रेनोवेट हो रहा ‘‘सांची कैफे’’

राजधानी का पहला होगा खूबसूरत, सुरक्षित, हरियालीयुक्त कैफे, सेल्फी प्वाइंट भी होगा, दो माह में बनकर होगा तैयार

भोपाल।
राजधानी मुख्यालय भोपाल में रानी कमलापती स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर पांच के बाहर हबीबगंज मार्ग पर स्थित भोपाल सहकारी दुग्ध संघ फैक्ट्री गेट पर खूबसूरत, हरियालीयुक्त सांची कैफे का रेनोवेशन कार्य शुरू किया गया है, जो दो माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। कैफे प्रवेश द्वार से लेकर परिसर में सांची सेल्फी प्वाइंट तक और हाईजीनिक व आधुनिक किचिन से लेकर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण शामिल है। कैफे पर सिर्फ व सिर्फ सांची ब्राण्ड के उत्पादों का ही विक्रय करवाया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को सांची उत्पादों को क्रय करने में सुलभता रहे।

यह होंगी खासियतें
-परिसर के अंदर मिलेगा हरियालीयुक्त वातावरण।
-प्राकृतिक फूलों वाले खूबसूरत गमलों से सजा रहेगा परिसर।
-उत्पादों को सुरक्षित रखने होगा कैफे कोल्ड स्टोरेज।
-हाईजीनिक और आधुनिक होगा कैफे किचिन।
-कैफे परिसर में सांची सेल्फी प्वाइंट भी होगा।
-कैफे में सेवाएं देने वाले सेवाप्रदायकों की होगी सांची ड्रेस।
-सुरक्षित, सुव्यवस्थित फैमिली कैफे का होगा एहसास।
-आकर्षक-खूबसूरत, स्वागत-वंदन, धन्यवाद वाला होगा कैफे प्रवेश द्वार।

सांची उत्पाद ही होंगे विक्रय
-सांची डेयरी से निर्मित उत्पाद मैप पेडा, बृज पेडा, छेनाखीर, मिल्क केक, सादा-मीठा दही, पनीर, टेबल वटर, घी इत्यादि होंगे विक्रय।
-विभिन्न प्रकार के ताजे दूध के सांची पैकेट्स होंगे विक्रय।
-सांची दूध क्रीम से निर्मित कैंडी, कोन, फेमिली पैक आइसक्रीम उपलब्ध रहेगी।
-शुद्ध धी से निर्मित सांची कुकीज होगी उपलब्ध।

सांची उत्पादों से निर्मित व्यंजन भी मिलेंगे
-सांची उत्पादों के स्वाद चखने के लिए बैठने की होगी उचित व्यवस्थाएं।
-सांची शुद्ध घी से तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों को मांग अनुसार गरमा-गरम परोसा जाएगा।
-मलाईदार गरमा-गरम कढ़ाई दूध मिलेगा।
-कुल्हड वाली चाय-काफी भी मिलेगी।
-दूध-जलेबी परोसी जाएगी।
-शुद्ध घी से पनीर पकौडा तैयार किया जाएगा।
-शुद्ध घी से निर्मित समोसा-कचौड़ी बनाई जाएंगी।
-मक्खनयुक्त सेडवेज परोसे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481