सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हुआ Run For Unity का भव्य आयोजन

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट🚔
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हुआ Run For Unity का भव्य आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गईl उपरांत उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश की अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण में दिए महत्वपूर्ण योगदान एवं बलिदानों को स्मरण किया एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित प्रतिभागियों, गणमान्य नागरिको एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दींl
उपरांत Run for Unity मैराथन को शौर्य स्मारक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयाl Run For Unity मैराथन शौर्य स्मारक से प्रारम्भ होकर व्यापम चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, एमपी नगर चौराहा होते हुए जेल पहाड़ी, कंट्रोल रूम तिराहे होते हुए लाल परेड मैदान पर समाप्त हुई l
इस अवसर पर ज़न प्रतिनिधिगण, पुलिस अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों व संस्थानों के विद्यार्थी एवं मीडिया बंधु मौजूद रहे l
