राजहर्ष काँलोनी कोलार रोड़ को दोपहर लगभग 12.00 बजे खेलते समय अचानक कंधे पर चोट लगने से बेहोश हो जाने से ईलाज हेतू लेकर आये है, जो ईलाज के दौरान शाम 04/55 बजे पेशेंट की मृत्यु हो गई
थाना कोलार रोड़, भोपाल
भोपाल दिनांक 06 अक्टूबर 2025 :-
थाना कोलार रोड़ भोपाल मे दिनांक 02/10/2025 को जे.के. अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि पेशेंट रिया रजक पिता सुनील रजक उम्र 10 वर्ष नि0 शशि हाइटेक सिटी, राजहर्ष काँलोनी कोलार रोड़ को दोपहर लगभग 12.00 बजे खेलते समय अचानक कंधे पर चोट लगने से बेहोश हो जाने से ईलाज हेतू लेकर आये है, जो ईलाज के दौरान शाम 04/55 बजे पेशेंट की मृत्यु हो गई है। सूचना पर मर्ग क्रं. 90/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजन द्वारा मृतिका को खेलते समय आसमान की ओर से मृतिका के कंधे मे गोली या छर्रा लगने की शंका जाहिर की गई किन्तू जे.के. अस्पताल के डाँक्टर को गोली लगने के साक्ष्य नही मिलने से उनके द्वारा मृतिका की चोट की स्थिति स्पष्ट नही की गई थी। दिनांक 03/10/2025 को गांधी मेडिकल काँलेज मे मृतिका रिया रजक का पोस्टमार्टम कराये जाने पर डाँक्टर द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट मे फायर आर्म्स से आई चोट के कारण मृत्यु होना लेख किया गया व मृतिका की बाँडी से .315 बोर का बुलेट रिकवर किया गया। मर्ग जांच में परिजन के कथन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पाया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायर आर्म्स से उपेक्षापूर्ण तरीके से यह जानते हुये फायर किया गया कि इसके किसी व्यक्ति को लगने से उसकी मृत्यु होना संभावित है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त कारतूस बुलेट चलाया जाने से उक्त कारतूस का बुलेट(आगे का हिस्सा) मृतिका रिया रजक के बाये कंधे मे लग जाने से मृतिका की मृत्यु होना पाया जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना कोलार रोड़ भोपाल मे अप.क्रं. 576/2025 धारा 105 बी.एन.एस.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतू थाना कोलार रोड़ मे विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन एफ.एस.एल अधिकारी से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया व गोली की दिशा के संबध अभिमत प्राप्त किया जाकर थाना कोलार व शाहपुरा क्षेत्र के लगभग 5 किलोमीटर के दायरे मे .315 बोर की रायफल के लायसेंसधारक की सूची प्राप्त की जाकर टीम द्वारा चिन्हित किये गये विशेष क्षेत्र के प्रत्येक भवन व मल्टी स्टोरी मे गोपनीय रूप से जानकारी एकत्र गई। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर एक मकान से लायसेंसी .315 बोर की रायफल से दशहरा के पूजन पर फायर किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03/10/2025 को उक्त लायसेंसधारक से .315 बोर की रायफल व चलाये गये कारतूस को जप्त किया गया है। घटना की पुष्टि हेतू उक्त जप्तशुदा रायफल, कारतूस व मृतिका की बाँडी से रिकवर किये गये बुलेट को जांच हेतू एफएसएल सागर जमा कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाती है।
