भोपाल के भूतल पर बने वातानुकूलित हॉल में आज 56 वा विजयदशमी शस्त्र पूजन, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण व पारिवारिक सह भोज का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश राजपूत समाज संस्था द्वारा संस्था के चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन, मेन रोड नंबर 3, भोपाल के भूतल पर बने वातानुकूलित हॉल में आज 56 वा विजयदशमी शस्त्र पूजन, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण व पारिवारिक सह भोज का आयोजन किया गया। समारोह में प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी पूर्व राज्यपाल, भगवान दास सबनानी विधायक, पीसी शर्मा पूर्व विधायक, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक रामभुवन सिंह कुशवाह, महाराणा प्रताप ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री डी एस भदोरिया, NRI College group के चेयरमैन श्री सुबोध सिंह, आरजीपीवी कॉलेज के डायरेक्टर श्री सुधीर भदोरिया, संस्था प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के कई गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।
अतिथियों द्वारा संस्था के भोपाल जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार एवं नवनियुक्त जिला सचिव राजदीप सिंह चौहान को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज के वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह, बृजेश राजपूत, महेन्द्र प्रताप सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, युवा पत्रकार आदेश प्रताप सिंह भदोरिया, अनिल सिंह कुशवाह को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा समाज की 17 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा स्मृति छात्रवृत्ति योजना द्वितीय के अंतर्गत समाज के जरूरतमंद 100 परिवारो के होनहार बच्चों के लिए वर्ष 2025 में कक्षा 10 वीं में 85% से अधिक अंक लाने वाले 9 छात्र-छात्राओं को ₹1000 प्रति माह छात्रवृत्ति के हिसाब से 3 माह की तीन ₹3000 /3000 हजार रुपए की छात्रवृत्तिअतिथियों प्रदान दी गई।
यह छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं एवं 12 वीं तक की जाएगी।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अतिरिक्त महासचिव ऋतुराज सिंह परमार,ca ज्योति चौहान, स्मृति छात्रवृत्ति योजना 2025 के संयोजक हेमंत बहादुर सिंह परिहार द्वारा किया गया एवं अंत में रविवार 14 दिसंबर 2025 को होने महाराणा प्रताप भवन में होने वालेअखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत 8 वे युवक युवती परिचय सम्मेलन के संयोजक श्री वीपीएस भदोरिया द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने सपरिवार महाराणा प्रताप के प्रथम तल पर पारिवारिक सहभोज का आनंद लिया।
